फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The current government is anti-trader; every section of society is distressed: SP

व्यापारी विरोधी है वर्तमान सरकार, हर वर्ग परेशान: सपा

Sun, 14 Jun 2026 02:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The current government is anti-trader; every section of society is distressed: SP
सपा कार्यालय पर बैठक में शामिल व्यापार सभा कार्यकर्ता स्त्रोत दल
आगरा। समाजवादी व्यापार सभा ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर व्यापारी विरोधी होने का आरोप लगाया है। फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दुकानदार से लेकर उद्यमी तक सरकारी भ्रष्टाचार और बुनियादी सुविधाओं बिजली, सड़क, पानी के अभाव से त्रस्त हैं।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सपा व्यापार सभा के मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि सरकार आम व्यापारियों के बजाय कुछ खास उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। आगरा के सर्राफा व्यवसाय से जुड़े करीब 1.40 लाख लोगों जिनमें 1.10 लाख मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्य और व्यापारी समाज को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। शहर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने कहा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग के सहयोग से सपा की सरकार बनेगी। बाजार-बाजार जाकर व्यापारियों को सपा शासनकाल के फैसलों जैसे इंस्पेक्टर राज का खात्मा, चुंगी प्रथा की समाप्ति और निशुल्क व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में बताया जाएगा। रामचंद्र पोरवाल ने अध्यक्षता और मनीष भारद्वाज ने संचालन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता, जवाहरलाल अग्रवाल, इलियास सिद्दीकी, विजय कुमार, शीलू गुप्ता, सतीश ठाकुर, गिरी सिंघल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed