फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The condition of the woman injured in the landslide in Jammu is critical, preparations are on to refer her to Delhi

Agra News: जम्मू में हुए भूस्खलन में घायल महिला की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर कराने की तैयारी

Wed, 03 Sep 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The condition of the woman injured in the landslide in Jammu is critical, preparations are on to refer her to Delhi
आगरा। जम्मू के कटड़ा में हुए भूस्खलन में रकाबगंज के कुम्हार पाड़ा निवासी जूता कारीगर सहित 4 लोगों की माैत हो गई थी। इस घटना में घायल मोना की हालत गंभीर है। वह जम्मू के अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्हें दिल्ली शिफ्ट कराने की तैयारी चल रही है। उधर, शाहगंज की मृतक 12 साल की भावना के घर मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जूता कारीगर अर्जुन सिंह 24 अगस्त को जम्मू गए थे। वहां से वैष्णो देवी यात्रा पर पहुंचे थे। उनके साथ बेटा दीपक, पत्नी सुनीता, पुत्रवधू मोना, पाैत्री तीन साल की एंजिल और 11 महीने की सेजल, बेटी याशमीन, उसके पति और बेटे की साली 12 साल की भावना भी साथ थी। 26 अगस्त को पूरा परिवार भूस्खलन का शिकार हो गया। हादसे में अर्जुन सिंह, सुनीता, सेजल और भावना की माैत हो गई थी। पेड़ में फंसने की वजह से मोना की जान बच गई थी मगर एक पैर कट गया। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। दीपक, उनकी बहन पूजा और बहनोई रवि जम्मू में मोना का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

रिश्तेदार प्रमोद ने बताया कि मोना की हालत गंभीर है। जम्मू में इलाज कराने की वजह से दिक्कत भी आ रही है। परिवार को सरकारी मदद मिल रही है। दीपक की बहन नीलम दिल्ली में रहती हैं इसलिए अब मोना को दिल्ली शिफ्ट कराने का प्रयास है। इस बारे में चिकित्सक से सलाह लेकर रेफर कराएंगे, जिससे बेहतर इलाज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed