फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The concerned engineer will be responsible for ignoring the standards.

Agra News: मानकों की अनदेखी पर संबंधित अभियंता होंगे जिम्मेदार

Sun, 23 Nov 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The concerned engineer will be responsible for ignoring the standards.
फोटो 15 ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनते पर्यटन मंत्री। संवाद
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनीं। कहा कि ओटीएस योजना का अधिकारी प्रचार प्रसार कराएं। रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जाए। गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की बेहतर देखभाल की जाए। मानकों की अनदेखी पर संबंधित कार्यदायी संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित कर अभियंता पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। हरिदर्शन नगर की भावना ने ढीले विद्युत तारों को ठीक कराने, हविलिया के राजबीर सिंह ने खेत की मेंड़ तोड़कर फसल नष्ट करने, आदर्श नगर के लोगों ने मकानों के सामने बीच तिराहे पर लगे बिजली के खंभे को हटवाने की बात कही। खिरिया के अवधेश कुमार ने खिरिया से बदनपुर तक पक्की सड़क बनवाने, मिढ़ावली कलां के अजय कुमार ने चबूतरे पर अवैध कब्जा कर दीवार का निर्माण कराने की शिकायत की। नगला मनी के छेदालाल ने कब्जे को हटवाने, घुसूपुरा के अनुज कमार ने कब्जे को हटवाने, नगला वदे के रामभरोसे लाल, नेमसिंह ने सरकारी नाली बंद करने की शिकायत की। अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। डिप्टी कलक्टर ध्रुव शुक्ला, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। जेल विभाग की स्टाल। संवाद

कुरुक्षेत्र। जेल विभाग की स्टाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed