{"_id":"64e89de7d7187cf02906ac29","slug":"the-children-of-council-schools-will-adorn-the-wrists-of-the-soldiers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3247-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों की राखियां सजेंगी सैनिकों की कलाई पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों की राखियां सजेंगी सैनिकों की कलाई पर
Fri, 25 Aug 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के बच्चों की राखियां सजेंगी सैनिकों की कलाई पर
-प्राथमिक विद्यालय रजवाना की छात्राओं ने तैयार की राखियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सुल्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर तीन दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। प्रथम दिवस पर छात्राओं ने बनाई सुंदर राखियां तैयार की। परिषदीय स्कूलों के बच्चों द्वारा तैयार की जा रही राखियां भारतीय सैनिकों की कलाई की शोभा बढ़ाएंगी।
प्रतिवर्ष रक्षा बंधन पर्व से पूर्व प्राथमिक विद्यालय रजवाना में कार्यशाला का आयोजन भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए राखियां तैयार की जाती हैं। तीन दिनों में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियों का निर्माण अध्यापकों की देखरेख में किया जाता है। अंतिम दिवस पर इनको पैक करके भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के लिए सेना के हेड क्वाटर भेजा जाता है। प्राथमिक विद्यालय रजवाना के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशरत अली बताते हैं कि वह पिछले कई वर्षों से निरंतर भारतीय सेना के लिए रक्षा बंधन से पूर्व इस कार्यशाला का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से करते हैं। प्रतिवर्ष भारतीय सेना की ओर से छात्रों के लिए एक स्नेह भरा संदेश भी आता है जो कि विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही अनमोल है। ऐसी कार्यशालाओं से छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमलेश ने किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार, हर प्रसाद, मीना कुमारी, गंगा देवी, रानी देवी, विनीता देवी मौजूद रहे।