{"_id":"65a1283fd1cfa8c3800597b6","slug":"the-child-drowned-in-the-river-was-not-found-even-on-the-second-day-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10713-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूसरे दिन भी नहीं मिला नदी में डूबा बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूसरे दिन भी नहीं मिला नदी में डूबा बालक
Fri, 12 Jan 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं मिला नदी में डूबा बालक
-पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश, परिजन का बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां (मैनपुरी)। काली नदी के पास बृहस्पतिवार को बकरियां चराने के दौरान डूबे बालक का दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका। पुलिस और गोताखोर शाम तक नदी में तलाश करते रहे। उधर बच्चे के बारे में कोई जानकारी न मिलने के चलते परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा निवासी मुकेश शाक्य का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन बृहस्पतिवार काली नदी के पास बकरियां चराने के लिए गया था। उसके साथ हमउम्र साथी भी थे। शाम करीब चार बजे किसी तरह से आर्यन काली नदी में गिर गया। इसकी जानकारी जब परिजन को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने भी जानकारी होने के बाद नदी में तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को भी पुलिस गोताखोर की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश करती रही लेकिन बालक नहीं मिल सका। पुलिस ने कुछ स्थानों पर जाल भी लगाए। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य भी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। बालक के परिजन को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी ओर बालक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भी नदी के आसपास तलाश कर रहे हैं।