फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The child died due to the current that landed on the door in the rain

बारिश में दरवाजे पर उतरे करंट से बालक की मौत

Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The child died due to the current that landed on the door in the rain
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के डंडनियापुरा गांव में बारिश में नहाकर आए आठ वर्षीय बालक दिव्याशु उर्फ डुग्गू की करंट लगने से मौत हो गई। करंट बारिश के दौरान दरवाजे की चौखट पर आ रहा था।
विज्ञापन

डंडनियापुरा गांव निवासी बीपी सिंह ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु उर्फ डुग्गू बृहस्पतिवार की सुबह बारिश में छत पर नहाने गया था। बारिश बंद होने के बाद वह नीचे उतरा। इस दौरान जैसे ही उसका हाथ घर में लगे लोहे के दरवाजे की चौखट को पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया। चीखें सुनकर जब तक लोग दौड़े, डुग्गू की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक मकान के बाहर लगी पानी की टंकी से लोहे के दरवाजे और चौखट में बारिश के कारण करंट आ गया था, इसी से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed