फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The ceiling of the room collapsed due to dampness, the worker died after being buried under the debris.

Agra News: सीलन से कमरे की छत गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Wed, 29 Oct 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The ceiling of the room collapsed due to dampness, the worker died after being buried under the debris.
फाइल फोटो मुन्ना लाल परिवार में कोहराम करतीं महिलाएं मौजूद ग्रामीण मौके पर परिजन से जानकार
आगरा। दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से हुई सीलन के कारण कुसियापुर गांव के एक मकान की छत गिर गई। कमरे में सो रहे मुन्नालाल (50) की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। परिजन ने दरवाजा तोड़कर मृतक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजन भूरी सिंह ने बताया कि मुन्ना लाल मजदूरी करते थे। सोमवार की रात वह कमरे में सो रहे थे। रात के समय छत की गर्डर, पटिया टूट कर उनके ऊपर गिर पड़ी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक उनके नहीं उठने पर परिजन ने आवाज लगाई। भीतर से कोई उत्तर नहीं मिलने से घरवाले घबरा गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो छत गिरी थी। मलबे में मुन्ना लाल दबे पड़े थे। परिजन उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं वे भी मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार से हो रही बारिश से छत में सीलन हो गई। मकान भी पुराना होने से कमजोर हो गया था। जर्जर गर्डर, पटिया चटक कर टूट गई।
विज्ञापन

कुसियापुर के 12 वुवकों की उंटगन में डूबने से गई थी जान
नवरात्र पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कुसियापुर गांव के ही 12 युवकों की नदी में डूबने से जान चली गई थी। गांव के लोग अभी इस बड़े हादसे के गम से उबरे भी नहीं थे कि मंगलवार सुबह एक और हादसे में ग्रामीण की मौत से गांव में मातम छा गया है। वहीं मुन्ना लाल की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed