फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The campaign gave life to the Electricity Corporation, now a benefit of Rs 54 lakh every month

Agra News: अभियान ने दी विद्युत निगम को संजीवनी, अब हर माह 54 लाख का फायदा

Tue, 14 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The campaign gave life to the Electricity Corporation, now a benefit of Rs 54 lakh every month
कासगंज। बिलराम गेट फीडर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम के 25 दिन के चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी के 84 मामले पकड़े गए। इस दौरान पता चला कि 38 मामलों में खपत से कम भार लेकर निगम को चूना लगाया जा रहा था। इस अभियान से निगम को संजीवनी मिल गई। अब निगम को हर माह 54 लाख रुपये का फायदा होगा।जिले में विद्युत निगम का उपभोक्ताओं पर जहां 166 करोड़ रुपये बकाया है। हर महीने करोड़ों रुपये की बिजली की चोरी हो रही है। इससे निगम की आर्थिक हालत खस्ता हो गई है। शहर के बिलराम गेट फीडर क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली चोरी के चलते हाेने वाले लाइन लॉस को देखते हुए निगम ने अक्तूबर माह में इस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में कई टीमों को लगाया गया। इस क्षेत्र में निगम को हर माह 96.9 लाख रुपये के राजस्व की हानि उठानी पड़ रही थी। अभियान के दौरान बिजली चोरी के 84 मामले पकड़े गए। इसमें 52 लाख रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ। वहीं बिना कनेक्शन लिए ही बिजली का उपभोग करने वाले 66 घरों, प्रतिष्ठान में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनके लिए निगम ने तुरंत नए कनेक्शन जारी किए। वहीं 38 स्थानों पर खपत से कम लोड मंजूर मिलने पर इनका टैरिफ बढ़ा दिया गया। जिससे निगम को अब अधिक राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed