फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The brother-in-law of the teenager who came to the sister's house got married with the brother

बहन के घर आई किशोरी की जीजा ने कराई भाई के साथ शादी

Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law of the teenager who came to the sister's house got married with the brother
कासगंज। सोरों क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर एक किशोरी आई हुई थी। उसके जीजा ने अपने भाई के साथ उसकी शादी बिना उसकी सहमति से करा दी। मामले में किशोरी के पिता ने बाल विवाह अधिनियम में जीजा सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किशोरी को उसका जीजा बुलाकर अपने घर ले आया। शनिवार को उसकी शादी उसके जीजा ने अपने भाई के साथ करा दी। किशोरी की बहन ने अपने परिजन को मामले की जानकारी दे दी। किशोरी के पिता एवं अन्य लोग उसके जीजा के घर पहुंच गए। दोनो पक्षों में कहासुनी हुई। किशोरी के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। बाल विवाह की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी की और दोनों पक्षों को सुना।
विज्ञापन

पिता किशोरी को लेकर थाना पहुंचा और तहरीर जीजा एवं उसके पांच अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने बताया कि मामले की रिपोर्ट पिता की तहरीर के आधार पर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं जीजा और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed