{"_id":"6907c808f1f2cf0fdd0a8c5a","slug":"the-brilliance-of-the-taj-city-brightens-the-crown-of-india-agra-news-c-365-1-sagr1044-105147-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजनगरी की दीप्ति ने चमकाया भारत का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजनगरी की दीप्ति ने चमकाया भारत का ताज
विज्ञापन
जीत का जश्न
आगरा। रविवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। आईसीसी महिला वनडे विश्वकप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार यह खिताब जीता। यह जीत ताजनगरी के लोगों के लिए इसलिए और खास हो गई क्योंकि इसमें आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारत की जीत के साथ ही शहरवासी जश्न में डूब गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। तिरंगा लहराकर बेटियों को जीत पर बधाई दी गई। क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के घर पर जश्न मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने घरों से बाहर निकलकर मिठाई बांटी।
उधर, शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों ने दीप्ति को देश की शान बताते हुए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत की यह जीत न सिर्फ एक ट्रॉफी है, बल्कि यह महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत भी है। आगरा की दीप्ति का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। नाई की मंडी में भारत की महिला टीम के विश्व कप जीतने पर मिठाई बांटी गई।
सेल्फी प्वाइंट, अजीत नगर बाजार कमेटी और सदर बाजार में ढोल नंगाड़े के साथ भारत की जीत पर जश्न मनाया गया। इसमें मनोज नौतनानी, पुनीत चंदानी, हिमांशु सचदेवा, विष्णु, कुणाल सचदेवा, सोहित, सचिन, मीनू, मनु अरोड़ा, ओम चंदानी, पप्पू बघेल आदि माैजूद रहे। कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना पहला आईसीसी महिला विश्वकप जीत लिया है। धैर्य, दृढ़ संकल्प, एकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर देश की बेटियों ने सभी भारतवासियों का दिल जीत लिया है। दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से खेल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए न केवल तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने आगरा को भी विश्व पटल पर एक बार फिर रोशन किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
-- -- -- -- --
बेटी ने हमें गाैरवान्वित किया
दीप्ति के पिता श्री भगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा ने कहा कि हमें बेटी पर गर्व है। दीप्ति मेहनत से कभी पीछे नहीं हटी, आज उसी का फल पूरे देश को मिला है। दीप्ति के भाई और कोच सुमित शर्मा ने कहा कि दीप्ति पूरे टूर्नामेंट में आगे रही हैं। उन्होंने विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बनीं। मुझे बहन पर गर्व है। भारत माता की जय।