फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The boy who went to the bath died by drowning in the pond

नहाने गए बालक की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The boy who went to the bath died by drowning in the pond
बिछवां। गांव नगला निनकू में बुधवार शाम बकरी चराने गया 10 वर्षीय बालक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। उसके साथियों ने बालक के परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन इससे पहले ही बालक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला निनकू निवासी कान्हा (10) पुत्र ओमवीर बुधवार शाम तालाब किनारे बकरियां चराने गया था। उसके साथ कुछ दोस्त भी थे। शाम करीब 5:30 बजे वह साथियों के साथ खेलने के बाद तालाब में नहाने उतर गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देखकर उसके साथियों ने उसके घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बालक को तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।परिजनों ने बताया कि कान्हा कक्षा तीन का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed