{"_id":"68277c30e507f7c83b0fa5eb","slug":"the-body-of-the-teenager-was-hanged-after-being-murdered-the-possibility-of-rape-cannot-be-ruled-out-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-137342-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी की हत्या कर लटकाया गया था शव, दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी की हत्या कर लटकाया गया था शव, दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं
Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के कांसेपुर बंबा के पास बृहस्पतिवार दोपहर बरगद के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली किशोरी की हत्या की गई थी। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करने का बाद अपनी राय दी है। बताया गया है कि उसका गला रस्सीनुमा किसी वस्तु से घोंटा जाना पाया गया है। इधर, दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। स्लाइड बनाकर जांच के लिए संरक्षित की गई हैं। विसरा भी जांच के लिए संरक्षित किया गया है। इन दोनों को पुलिस आगरा एफएसएल भेजेगी। इधर, शुक्रवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद रात को परिजन ने पुलिस को तहरीर दी।
बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह सुबह सात बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। मगर, वह स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद तक घर भी नहीं लौटी। किशोरी के पिता के अनुसार उनके फोन पर फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी साले का फोन आया। कहा, बेटी कांसेपुर बंबा के पास है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बेटी पेड़ पर लटकी मिली। आरोप है कि बेटी को साले का बेटा अपने साथ ले गया। उसने साढू के बेटे को भी बुला लिया। दोनों ने बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक किशोरी के मामा के बेटे, मामा और मौसी के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। रात को परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।