फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of the carpenter was murdered and thrown under the Khari River bridge.

Agra News: खारी नदी पुल के नीचे हत्या कर फेंका था कारपेंटर का शव

Fri, 06 Feb 2026 03:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the carpenter was murdered and thrown under the Khari River bridge.
राहुल कुमार। फाइल
आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र में बुधवार को खारी नदी के पुल के नीचे मिले युवक के शव की बृहस्पतिवार को शिनाख्त हो गई। वह कारपेंटर था। उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। हत्या में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खारी नदी के पुल के नीचे 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके गले में फंदा कसने का निशान था। शर्ट के कॉलर में दर्जी का जिक्र था। वह एकता थाना क्षेत्र का था। उस पर लिखे मोबाइल नंबर से बुधवार को दर्जी के पास पहुंची। दर्जी ने बताया कि कमीज गांव गंगरौआ, ताजगंज निवासी संजय कुमार ने सिलवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव पहुंच कर भाई संजय को शव का फोटो दिखाया। इस पर मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हो गई। उसके भाई संजय ने बताया कि राहुल कारपेंटर थे। मंगलवार को गांव से देवी सिंह के बेटे की बरात धौलपुर गई थी। राहुल भी बरात में जाने की कहकर घर से निकले थे। रात 11 बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लगा कि बैटरी खत्म हो गई होगी। बाद में उनका पता नहीं चला। उनकी तलाश में परिजन लगे थे। एसीपी शमसाबाद अमीषा ने बताया कि परिजन ने शुक्रवार को तहरीर देने की बात कही है। मृतक के परिचितों और दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


दो महीने पहले हुई थी शादी
परिजन को आशंका है कि राहुल की हत्या साजिश के तहत की गई है। उसके रास्ते से अपने साथ ले गए। रास्ते में गले में फंदा कसकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। इससे यही लग रहा है कि आरोपी कोई जानकार हो सकता है। शव को खारी नदी पुल के नीचे लाकर फेंक दिया। राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राहुल की 30 नवंबर 2025 को रेखा के साथ शादी हुई थी। वह धाैलपुर के थाना नवाब बसई के गांव सीताराम की नगरिया की है। पति की माैत से उसके आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed