फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body of a youth from Jagner, missing from Dholpur, was found in the Parvati river. The family has accused the in-laws of murder. The police are investigating both murder and suicide.

Agra News: धौलपुर से लापता जगनेर के युवक का पार्वती नदी में मिला शव, परिजन ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर कर रही जांच

Mon, 01 Jun 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Jagner, missing from Dholpur, was found in the Parvati river. The family has accused the in-laws of murder. The police are investigating both murder and suicide.
जगनेर (आगरा)। कस्बा जगनेर की गल्ला मंडी बसेड़ी रोड निवासी एक युवक का शव छह दिन बाद राजस्थान के सैपऊ थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा गांव में पार्वती नदी के पास मिला। रविवार दोपहर शव मिलने की सूचना से इलाके के लोग सन्न रह गए। मृतक के परिजन ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जगनेर निवासी सुरेंद्र माहौर (38) का पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण पत्नी मायके बजरंग कॉलोनी, धौलपुर में रह रही थी। 25 मई को सुरेंद्र पत्नी के बुलाने पर ससुराल गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। शनिवार को पत्नी ने धौलपुर थाने में सुरेंद्र की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर को पार्वती नदी के पास सुरेंद्र का क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर सैपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुरेंद्र के परिजन ने ससुराल पक्ष पर सुरेंद्र की हत्या करने और शव को नदी किनारे फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते हत्या का संदेह है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास सागवान, एसपी, धौलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed