फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Bateshwar Jain Temple-Pataleshwar road has become a pond, flood-like conditions in the pilgrimage town even before the monsoon, with up to 3 feet of water on the road, forcing students and villagers to risk their lives.

Agra News: बटेश्वर का जैन मंदिर-पातालेश्वर मार्ग बना तालाब, तीर्थ नगरी में मानसून से पहले ही ‘बाढ़’ जैसे हालात, सड़क पर 3 फीट तक भरा पानी, छात्र और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर

Wed, 03 Jun 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Bateshwar Jain Temple-Pataleshwar road has become a pond, flood-like conditions in the pilgrimage town even before the monsoon, with up to 3 feet of water on the road, forcing students and villagers to risk their lives.
बटेश्वर मे जैन मंदिर शोरीपुर मार्ग पर बारिश से हुए जल भराव से गुजरता बाइक सवार l
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ धाम बटेश्वर में मानसून की दस्तक से पहले ‘बाढ़’ जैसे हालात बने हुए हैं। हाल में हुई मूसलाधार बारिश ने पानी निकासी के इंतजामों की पोल खोल दी है। तीर्थ नगरी के जैन मंदिर-पातालेश्वर मार्ग पर 3 फीट तक पानी भरा हुआ है। छात्र-छात्राएं, श्रद्धालु और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध तीर्थ नगरी बटेश्वर के तराहटी मोहल्ला स्थित जैन मंदिर-शोरीपुर मार्ग पर इन दिनों राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। जैन मंदिर से पातालेश्वर मंदिर तक की सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। हाल में हुई मामूली बारिश के कारण सड़क पर करीब 400 मीटर की दूरी तक दो से तीन फीट गहरा पानी जमा हो गया है। जलभराव के कारण बुढेरा, जग्य, शोरीपुर, भरतार और कलियान पुर आदि आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की गहराई अधिक होने और सड़क के गड्ढे न दिखने के कारण दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक और पैदल यात्री आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा कठिनाई स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी मानसून की सही ढंग से शुरुआत भी नहीं हुई है, तब यह हाल है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो मानसून की बारिश में स्थिति और भयावह हो जाएगी। सड़क से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण जैन मंदिर से पातालेश्वर मंदिर तक स्थिति नारकीय बनी हुई है। क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराने और जल निकासी की स्थाई व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed