फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The bank handed over the insurance claim of the soldier's death to the father, the wife filed a case

दुर्घटना बीमा का क्लेम पत्नी के स्थान पर दे दिया पिता को

Thu, 06 Oct 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:40 PM IST
सार

मथुरा में बलदेव चौराहे पर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी सैलरी पैकेज के तहत 40 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का क्लेम बना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं में ससुर नरोत्तम एवं स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
The bank handed over the insurance claim of the soldier's death to the father, the wife filed a case

विस्तार

कासगंज। हादसे में सिपाही की मौत के बाद बैंक से मिले दुर्घटना बीमा का 40 लाख रुपये क्लेम को सिपाही के पिता को देने को लेकर उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिपाही के पिता, बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा थाने में तैनात सिपाही अनिल कुमार कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से ड्यूटी करके 25 जनवरी को मथुरा स्थित आवास पर जा रहा था। मथुरा में बलदेव चौराहे पर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी सैलरी पैकेज के तहत 40 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का क्लेम बना। सिपाही की पत्नी रामा का कहना है कि यह क्लेम की धनराशि उसे मिलनी चाहिए थी, क्योंकि वह आश्रित है और उसकी दो वर्ष की बच्ची हैं। उसका आरोप है कि उसके ससुर नरोत्तम ने बैंक मैनेजर के साथ सांठ - गांठ करके बीमा का क्लेम 40 लाख रुपये भुगतान करा लिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने आपत्ति की। पत्नी रामा ने मामले की शिकायत एडीजी आगरा जोन से की । उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी कासगंज को रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर धोखाधड़ी, जालसाजी आदि धाराओं में ससुर नरोत्तम एवं स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed