{"_id":"695051e2ea96fc7b2d04e57f","slug":"the-audience-was-thrilled-to-hear-the-story-of-sitas-marriage-in-the-story-of-shri-ram-agra-news-c-365-1-sagr1045-105862-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रीराम कथा में सीता विवाह का प्रसंग सुन झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रीराम कथा में सीता विवाह का प्रसंग सुन झूमे श्रोता
Sun, 28 Dec 2025 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
122.. बोदला स्थित पार्क वैली अपार्टमेंट में चल रही श्रीराम कथा में सजी राम-सीता विवाह की झांकी।
आगरा। बोदला स्थित पार्क वैली अपार्टमेंट में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन राम-सीता विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा में भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
कथा व्यास मनीष शास्त्री ने कथा में बताया कि शिव धनुष को राजा जनक के महल में सीता ने सफाई करते हुए दूसरी जगह रख दिया। राजा जनक ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले से ही सीता का विवाह कराने की घोषणा की। सीता स्वयंवर में कोई भी राजा धनुष को उठा नहीं सका, तब श्री राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते हुए यह टूट गया। सीता जी ने जैसे ही प्रभु राम को वर माला डाली, देवता फूलों की वर्षा करने लगे। कथा में परीक्षित अजय सिन्हा, राजकुमार सक्सेना, मोनू वशिष्ट, आयुष जैन और विनोद अग्रवाल रहे। इस दौरान सुनील कुमार जैन, प्रीति सक्सेना, शशि गोयल, मीना जैन, संध्या वशिष्ठ, भारती अग्रवाल आदि मौजूद रहे।