फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Atal Guest House's concrete road is on the verge of collapse, cracks have appeared; heavy rain has posed a significant threat to the Atal Guest House road, and vehicles are overturning on the VIP route.

Agra News: धंसने के कगार पर अटल अतिथि गृह की सीसी रोड, आईं दरार, झमाझम बारिश से अटल अतिथि गृह मार्ग पर मंडराया बड़ा खतरा, वीआईपी मार्ग पर पलटने लगे हैं वाहन

Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Atal Guest House's concrete road is on the verge of collapse, cracks have appeared; heavy rain has posed a significant threat to the Atal Guest House road, and vehicles are overturning on the VIP route.
बटेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। मुख्य मार्ग तिराहे से अटल अतिथि गृह की ओर जाने वाली सीसी. रोड जर्जर होकर धंसने की कगार पर पहुंच गई है। सड़क के बीचों-बीच आई गहरी दरारों और खोखले आधार के कारण यहां कभी भी बड़ा वाहन पलटने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पहले आई भीषण बाढ़ ने सड़क के नीचे की मिट्टी को पूरी तरह काट दिया था, जिससे मार्ग का आधार खोखला हो गया। हालांकि, मेला बटेश्वर के दौरान जिला पंचायत के ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत (मिट्टी भराव) का दावा किया था, लेकिन हाल में हुई झमाझम बारिश ने उन दावों की हकीकत बयां कर दी है। बारिश के पानी के साथ भराव की मिट्टी फिर से बह गई है, जिससे भारी वाहनों के गुजरते समय सड़क धंसने लगी है।
विज्ञापन


झुक गया सड़क का एक बड़ा हिस्सा
अतिथि गृह मार्ग पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा झुक गया है और उसमें चौड़ी दरारें आ गई हैं। यह मार्ग न केवल स्थानीय ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां आने वाले वीआईपी और पर्यटकों की आवाजाही भी इसी रास्ते से होती है। रात के अंधेरे में इन दरारों के कारण दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए सफर जोखिम भरा बना हुआ है। सड़क की बदहाली पर स्थानीय निवासियों ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि महज खानापूर्ति के लिए की गई मरम्मत अब जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तकनीकी निरीक्षण कराकर इसका स्थायी निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed