{"_id":"6a022218b5448a309e05fe47","slug":"the-army-pays-tribute-to-the-valor-and-gallantry-of-indrajit-who-made-the-supreme-sacrifice-after-eliminating-four-terrorists-floral-tributes-were-offered-amidst-chants-of-jai-hind-and-bharat-mata-ki-jai-agra-news-c-421-1-sagr1004-7779-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंद्रजीत के शौर्य एवं पराक्रम को सेना की सलामी, 4 आतंकियों को ढेर कर हुए थे बलिदान, जय हिंद, भारत माता के जयकारों के बीच अर्पित की गई पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंद्रजीत के शौर्य एवं पराक्रम को सेना की सलामी, 4 आतंकियों को ढेर कर हुए थे बलिदान, जय हिंद, भारत माता के जयकारों के बीच अर्पित की गई पुष्पांजलि
विज्ञापन
बाह में शहीद इंद्रजीत सिंह के शौर्य एवं पराक्रम को सेना का सलाम
- फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
बाह। 16 साल पहले 11 मई को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बाह के सिमराई गांव के इंद्रजीत सिंह ने अपने लहू से मां भारती की सरहद को सींचा था। उन्होंने न सिर्फ 4 आतंकियों को ढेर किया था, वरन अपने 6 साथियों की जान भी बचाई थी। शहादत दिवस पर सोमवार को इंद्रजीत के शौर्य एवं पराक्रम को सूबेदार मालाराम के नेतृत्व में सेना ने सलाम किया। जय हिंद, भारत माता के जयकारों के बीच क्षेत्रीय लोगों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को सलाम करने वाले पूर्व सैनिकों बीडीओ नीरज तिवारी, एपीओ वरुण वर्मा, नेपाल सिंह गुर्जर, डॉ. सुरेश यादव, सूबेदार उदयवीर सिंह, जयवीर सिंह, कैप्टन राजवीर, सूबेदार उदयवीर सिंह, रामवीर सिंह, दयाशंकर बोहरे, सूबेदार पूरन सिंह, गिर्राज सिंह, रामकैलाश, डॉ. सुरेश यादव, रामसेवक, हरवीर सिंह, ओमकार, चरन सिंह, ऊदल सिंह, धनीराम, मुन्नालाल, सुखवीर, संतोष यादव आदि रहे। उन्होंने इंद्रजीत सिंह की स्मृति में सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की मांग की, जिससे क्षेत्रीय युवा सेना में भर्ती होने का सपना पूरा कर सकें।
आज भी प्रेरित करती है शहीद की गौरवगाथा
वीरनारी ने शहीद को स्नान कराकर पूजा की। वीरनारी स्नेह ने सोमवार की सुबह शहीद इंद्रजीत सिंह की मूर्ति को स्नान कराया। स्नान के बाद पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद की गौरवगाथा उन्हें आज भी प्रेरित करती है। बता दें कि वीरनारी रोजाना शहीद पति को देवता की तरह पूजती हैं। तीज-त्योहार उनकी मूर्ति को भोग लगा कर ही भोजन ग्रहण करती है।