फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The administration broke the chimney of the kiln by claiming it to be the land of Chakrod

Agra News: प्रशासन ने चकरोड की भूमि बताकर तोड़ी भट्ठे की चिमनी

Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The administration broke the chimney of the kiln by claiming it to be the land of Chakrod
गंजडुंडवारा। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव बरैठी गांव में संचालित ईंट भट्ठा पर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ईंट भट्ठे की चिमनी तोड़ दी। इस पर भट्ठा संचालक के पुत्र ने बिना नोटिस व पूर्व सूचना के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। बरैठी गांव में शिवदयाल का ईंट भट्ठा है। इस ईंट भट्ठे की भूमि को लेकर न्यायालय में वाद भी चल रहा है। प्रशासन ने पैमाइश के बाद चकरोड की भूमि बताते हुए चिमनी को तोड़ने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को दोपहर के समय की गई। तहसील प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। पटियाली के एसडीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि ईंट भट्ठा चकरोड की भूमि पर बना हुआ है। पैमाइश कराने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी है। वहीं भट्ठा संचालक शिवदयाल के पुत्र राजू वर्मा का कहना है कि प्रशासन ने बिना नोटिस के चिमनी तोड़ने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। न्यायालय के स्थगन आदेश का भी पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed