फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The accused molested the innocent on the pretext of getting toffees

Agra News: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम के साथ आरोपी ने की छेड़छाड़

Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The accused molested the innocent on the pretext of getting toffees
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी निवासी एक पांच साल की मासूम को आरोपी टॉफी का लालच देकर घर ले गया। वहां बच्ची के साथ उसने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत चौकी पर भी की गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला। एक काॅलोनी की रहने वाली एक पांच साल की बच्ची 10 अप्रैल को घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक वहां आया और बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान तलाश करते हुए परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो बच्ची रोते हुए मिली। उसने युवक की हरकत के बारे में जानकारी दी। चौकी पर भी शिकायत दी गई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बच्ची को साथ लेकर माता पिता एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब 10 दिन पूर्व हुई घटना के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह लोग भयग्रस्त हैं, एसपी ने सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को मामले में गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी सत्यता सामने आएगी, उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed