{"_id":"6803e57d011edc8f58035de1","slug":"the-accused-broke-the-muddi-and-complained-to-the-dm-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-135735-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरोपियों ने तोड़ दी मुड्डी डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरोपियों ने तोड़ दी मुड्डी डीएम से की शिकायत
Sat, 19 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश से लेखपाल, कानूनगो की ओर से दो बार एक खेत में लगाई गई पक्की मुड्डी को अराजकों ने तोड़ दिया। एक किसान ने डीएम से इस संबंध में शिकायत की है। डीएम ने एसडीएम को जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गांव बझेरा के रहने वाले ग्रीस कुमारी पत्नी शहदेव सिंह, देवेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह पुत्र शहदेव सिंह ने जिलाधिकारी से की गई शिकायत में कहा है कि उसका खेत हाईवे के किनारे है। आरोप है कि गांव के आरोपी बार-बार उसके खेत पर लगे निशान उखाड़ कर फेंक देते हैं। पीडि़त ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम संध्या शर्मा को मामले की गहराई से जांच कराकर निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।