फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thakur Banke Bihari will wear gold and silver anklets and give darshan on Akshaya Tritiya 2023

Akshaya Tritiya 2023: स्वर्ण और रजत पाजेब धारण कर ठाकुर बांकेबिहारी देंगे चरण दर्शन, देखें पट खुलने का समय

Wed, 19 Apr 2023 11:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 11:03 PM IST
सार

अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज भक्तों को स्वर्ण और रजत पाजेब धारण कर दर्शन देंगे। वहीं ठाकुरजी को सत्तू के लड्डू और शर्बत निवेदित किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Thakur Banke Bihari will wear gold and silver anklets and give darshan on Akshaya Tritiya 2023
बांके बिहारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

विस्तार

मथुरा वृंदावन में अक्षय तृतीय पर्व पर 23 अप्रैल को जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज भक्तों को सुबह पीत वस्त्र धारण कर चरण दर्शन और सायंकालीन बेला में सर्वांग दर्शन देंगे। सेवायत ठाकुरजी को गर्मी से बचाव के लिए चंदन का गुलाब जल, इत्र आदि का मिश्रण कर ठाकुरजी के श्रीअंग पर लेपन करेंगे। वहीं ठाकुरजी को सत्तू के लड्डू और शर्बत निवेदित किए जाएंगे। इसके साथ ही ठाकुरजी के श्री चरणों में सोने-चांदी की पाजेब धारण कराई जाएंगी।
विज्ञापन


मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन का महत्व वर्णित है। सुबह चरण दर्शन होंगे और शाम की बेला में सर्वांग दर्शन का विधान है, जिसमें ठाकुरजी को पीतांबर वस्त्र धारण कराए जाएंगे। इसके साथ ही ठाकुरजी के चरणों के समक्ष चंदन का गोला रखा जाता है। वहीं मंदिर में सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

इतने बजे खुलेंगे पट

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सुबह लगभग 7:45 बजे ठाकुरजी के पट खुलेंगे और भक्तों को अपने आराध्य के विशेष दर्शन करने का पुण्य लाभ मिलेगा। वहीं शाम को लगभग 5:30 बजे दर्शन खुलेंगे। अक्षय तृतीया पर शाम को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगले नहीं सजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पति और बेटों के सामने मारी गोली, वजह थी कुछ ऐसी...; दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद
 

राधा दामोदर में मंदिर में चल रहा चंदन घिसने का कार्य

अक्षय तृतीया पर्व की तैयारियां तीर्थ नगरी मंदिरों में शुरू हो गईं हैं। वृंदावन के सप्तदेवालयों ठाकुर राधा दामोदर, राधारमण मंदिर, राधा गोपीनाथ, राधा गोविंद, राधा मदन मोहन, राधा गोकुलानंद, राधा श्याम सुंदर मंदिर में सेवायतों द्वारा ठाकुरजी को लगाए जाने वाले चंदन को घिसने का कार्य शुरू कर दिया है। चंदन शृंगार के अद्भुत दर्शनों की झांकी वर्ष में एक बार ही होती है। राधा दामोदर मंदिर के सेवायत करुण गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, पूर्णचंद्र गोस्वामी और कृष्णा गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसके लिए चंदन घिसने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed