फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Textile showroom operator filed a case against his elder son

आगरा: कपड़ा शोरूम संचालक ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 21 Nov 2023 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 09:21 AM IST
सार

आगरा के जाने माने कपड़ा शोरूम संचालक ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटे ने संपत्ति नाम करने के लिए उनके संग अभद्रता की। इतना ही नहीं खून-खराबा करने की धमकी तक दे डाली। 
 

विज्ञापन
Textile showroom operator filed a case against his elder son
कमला नगर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर थाने में एक कपड़ा शोरूम संचालक ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटे ने संपत्ति अपने नाम कराने के लिए अभद्रता की। खून-खराबा करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


खंदारी के एमीनेंट अपार्टमेंट निवासी सुरेश बरेजा (75) के बल्केश्वर और सिकंदरा-बोदला रोड पर कपड़ों के शोरूम हैं। उन्होंने कमलानगर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बड़ा बेटा मोहित संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा है। इसमें उसका साढ़ू कमल ढींगरा, साली मीनू ढींगरा और उनका बेटा ध्रुव ढींगरा भी उसका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन



 बेटे ने उन्हें धमकी दी है कि संपत्ति उसके नाम नहीं की तो खून खराबा कर देगा। इसके बाद उन्होंने समाज के लोगों के सामने पंचायत भी की। उससे वह दहशत में आ गए। रात भर सो नहीं पाते हैं। कमला नगर थाना प्रभारी आनंदवीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक को टैंकर ने रौंदा; तो दूसरा बाइक से टकराया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed