फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Textile market decorated, hope for good business

Agra News: सज गया कपड़ा बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद

Sat, 26 Oct 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Textile market decorated, hope for good business
-शहर में कपड़ों की एक दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाए
मैनपुरी। बाजार में दीपोत्सव पर्व के लिए कपड़ा दुकानदारों ने दुकानों और गोदामों में वैरायटी के साथ भंडारण कर लिया है। कपड़ा दुकानदारों को करवा चौथ के बाद बाजार में बढ़ी चहल-पहल से इस बार दिवाली के त्योहार पर अच्छा कारोबार होनेे की उम्मीद है।
विज्ञापन

कपड़ा बाजार के दुकानदारों का कहना है कि करवा चौथ के बाद से बाजार में चहल-पहल बढ़ी है। करवा चौथ पर बाजार में कपड़ा की दुकानों पर हुई खरीदारी से दुकानदारों को अब दिवाली पर दस करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद लगी हुई है। दिवाली के बाद से शुरू होने वाले सहालग को देखते हुए भी दुकानदारों ने दुकानों और गोदामों में वैरायटी के साथ कपड़ों का भंडारण किया है। ग्राहक जैसी वैरायटी की मांग कर रहे हैं उसी के अनुसार दुकानदार माल मंगा रहे हैं। जरदोजी की साड़ी, प्रिंटिड और बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी के साथ ही सिल्क की साड़ी जहां महिलाओं की पहली पसंद है। वहीं कुर्ता और जींस, शेरवानी, कट शेरवानी, पठानी सूट युवाओं की पसंद बने हैं। युवतियों को लैगी कुर्ता ज्यादा भा रहे हैं।
विज्ञापन



मॉल में भी पहुंच रहे ग्राहक

मॉल में भी कपड़ा देखने के लिए ग्राहक पहुंचने लगे हैं। मॉल पर भी कोरोना काल का असर रहा है। स्टेशन रोड स्थित एक मॉल के प्रबंधक अजीत का कहना है ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार ही माल खरीदता है। इसे देखते हुए क्वालिटी का ख्याल रखना पड़ता है। करवा चौथ को देखते हुए मॉल में भी इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिवाली से पहले बाजार में चहल पहल बढ़ी है। महिलाएं और युवतियां कपड़ों की खरीदरी के लिए आने लगी हैं। अभी बिक्री में सुस्ती है लेकिन अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विनीत जैन, दुकानदार



दिवाली के बाद सहालग शुरू हो जाएंगे। इसको देखते हुए माल भरा है। करवा चौथ पर बाजार अच्छा रहा है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार ही दुकान पर भंडारण किया है।


विपिन कुमार, दुकानदार



महंगाई काफी है। आमदनी लगातार कम होती जा रही है। त्योहार भी मनाना है। घरेलू बजट के हिसाब से ही त्योहार पर खरीदारी करनी पड़ेगी।

प्रीती पाल, ग्राहक



महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। त्योहार पर परंपराएं भी पूरी करनी हैं। बाजार में खाद्य सामिग्री से लेकर कपड़ा तक महंगा है। महंगाई के बीच ही त्योहार मनाना पड़ेगा।

साधना शर्मा, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed