फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tet,tet teachers,tet BEd,tet BEd student,UP government on tet

प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन किए जाने से टीईटी प्रशिक्षित खुश

Fri, 04 Jun 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
tet,tet teachers,tet BEd,tet BEd student,UP government on tet
कासगंज। राज्य सरकार ने शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं को बढ़ी राहत दी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता को आजीवन कर दिए जाने से युवाओं में खुशी की लहर है। युवाओं ने सरकार के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता अभी तक सात साल तक ही है। जिससे इस अवधि में शिक्षक की नौकरी न मिलने पर प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो जाने के बाद फिर से टीईटी की परीक्षा पास करनी पड़ती थी। जिले में ऐसे लगभग 15 हजार युवा हैं जिनके द्वारा टीईटी की परीक्षा पास कर ली और उनको नौकरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इनमें से तमाम युवाओं की पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो गई। सरकार द्वारा वर्ष 2011 से प्रमाणपत्र की वैधता को आजीवन कर दिए जाने से युवाओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाणपत्र की वैधता को आजीवन किए जाने का फैसला सराहनीय है। सरकार के इस कदम से युवाओं को बार- बार इस परीक्षा को पास करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे समय व धन की भी बचत होगी। -प्रज्ञा माहेश्वरी, टीईटी प्रशिक्षित

जिला मे लगभग 15 हजार ऐसे युवा हैं जो शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी शिक्षक की नौकरी नहीं पा सके और उनके प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो गई, सरकार के इस फैसले से ऐसे युवाओं को काफी राहत मिली है। - चंदन भारद्वाज, टीईटी प्रशिक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed