{"_id":"6466410e816d0a195301c3a5","slug":"testimony-in-mukhtar-ansari-case-will-now-take-place-on-31-may-in-special-judge-mp-mla-court-2023-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाहुबली मुख्तार अंसारी के केस में नहीं हो सकी गवाही, नहीं आ पाए गवाह, अब 31 मई की लगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाहुबली मुख्तार अंसारी के केस में नहीं हो सकी गवाही, नहीं आ पाए गवाह, अब 31 मई की लगी तारीख
Thu, 18 May 2023 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 May 2023 08:45 PM IST
सार
बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के केस में गवाह नहीं आ पाए थे, जिसके चलते गवाही नहीं हो सकी। इस केस में अब तक 17 लोगों की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के केस में बृहस्पतिवार को गवाहों के न आने से गवाही नहीं हो सकी। स्पेशल जज एमपी-एमएलए अर्जुन की कोर्ट ने गवाही की अगली तारीख 31 मई तय कर दी। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तकनीकी खराबी के कारण मुख्तार अंसारी की भी पेशी नहीं हो सकी।
मुख्तार अंसारी 24 साल पहले आगरा की केंद्रीय कारागार में निरुद्ध थे। उनकी बैरक में तलाशी के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए थे। मामले में जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मुकदमे में स्पेशल जज एमपी-एमएलए अर्जुन की कोर्ट में अब तक 17 गवाहों की गवाही हो चुकी है। केस में कुल 25 गवाह हैं।
ये भी पढ़ें - Agra News: रोक के बावजूद खड़ा किया तीन मंजिला निर्माण, ADA ने लगाई सील
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी 24 साल पहले आगरा की केंद्रीय कारागार में निरुद्ध थे। उनकी बैरक में तलाशी के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए थे। मामले में जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मुकदमे में स्पेशल जज एमपी-एमएलए अर्जुन की कोर्ट में अब तक 17 गवाहों की गवाही हो चुकी है। केस में कुल 25 गवाह हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: रोक के बावजूद खड़ा किया तीन मंजिला निर्माण, ADA ने लगाई सील
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होती है पेशी
आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाती है। वादी शिव शंकर शुक्ला, तत्कालीन जिलाधिकारी आरके तिवारी, तत्कालीन एसएसपी सुबेश कुमार सिंह, तत्कालीन एसपी सिटी डीसी मिश्रा, एडीएम सिटी एके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पीएन दुबे, वरिष्ठ जेल अधीक्षक केदारनाथ, केंद्रीय कारागार सहायक कमलेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर रूपेंद्र, एफआईआर लेखक भूदत्त शर्मा, ऊषा कंपनी के कर्मचारी राजकुमार सोनिया, धर्मेंद्र, जनता के गवाह जगबीर सिंह और हरि सिंह की गवाही हो चुकी है।ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना
31 मई की दी गई तारीख
मुख्तार अंसारी की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रवि अरोड़ा ने बताया कि केस के चार गवाहों की मौत हो चुकी है। तीन की गवाही बाकी है। बृहस्पतिवार को गवाहों के नहीं आने से गवाही नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट अर्जुन ने अगली गवाही के लिए 31 मई की तिथि तय की है।ये भी पढ़ें - प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग