फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tent shopkeeper dies after being shot in the house in Agra Crime news

Agra News: टेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Aug 2022 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

शाहगंज के प्रकाश नगर में टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Tent shopkeeper dies after being shot in the house in Agra Crime news
मृतक बॉबी का फाइल फोटो, रोती-बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर में टेंट व्यापारी बॉबी (28) की शुक्रवार रात को घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस कमरे में गोली मारी गई, उसमें पत्नी प्रीति भी सो रही थी। गोली की आवाज सुनकर वो जागी। एक युवक को भागते हुए देखा। पुलिस का कहना है कि दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाम को परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राम नगर पुलिया पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को हटाया।
विज्ञापन


बॉबी मूल रूप से अलीगढ़ के हदुआगंज का रहने वाला था। वह 12 साल से प्रकाश नगर में किराये के मकान में पत्नी प्रीति, दो बेटियों गुंजन, दिव्यांशी और बेटे यश के साथ रह रहा था। परिजन ने बताया कि बॉबी पहले जूता कारखाने में काम करता था। कुछ महीने पहले ही टेंट का काम शुरू किया था। उसका कमरा मकान की दूसरी मंजिल पर है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात को पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। प्रीति ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन डेढ़ बजे गोली चलने की आवाज से जागी। पति के सिर से खून निकल रहा था। उसके हाथ पर भी खून लग गया। पड़ोस का रहने वाले युवक को उसने घर से निकलकर भागते देखा। इस पर शोर मचा दिया। आरोपी युवक की कैप और बेल्ट गली में रह गई थी। आवाज सुनकर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बॉबी को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो के खिलाफ नामजद मुकदमा

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पत्नी ने मोहल्ले के रहने वाले शिवालिन और अंकित पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गई पत्नी

परिजन शाम तकरीबन चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को राम नगर पुलिया पर ले आए। उन्होंने सड़क पर शव रख दिया। जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। मृतक की पत्नी प्रीति अपने बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गईं। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंची। पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया। इस पर लोग भड़क गए। खींचतान होने लगी। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को हटाया। एक घंटे तक हंगामा हुआ। इसके बाद ही शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा जा सका।

छह महीने पहले हुआ था विवाद

परिजन ने बताया कि बॉबी का छह महीने पहले शिवालिन से विवाद हुआ था। शिवालिन ने बॉबी को चांटा मार दिया था, तब जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या के पीछे यही वजह बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed