{"_id":"63fd665b98e7491a370d6236","slug":"tension-in-mantola-after-the-murder-of-shoe-artisan-sector-scheme-implemented-many-in-custody-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जूता कारीगर की हत्या के बाद मंटोला में तनाव, सेक्टर स्कीम लागू, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जूता कारीगर की हत्या के बाद मंटोला में तनाव, सेक्टर स्कीम लागू, कई हिरासत में
Tue, 28 Feb 2023 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:56 AM IST
सार
जूता कारीगर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मंटोला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला के काजीपाड़ा में रेलवे लाइन के नजदीक जूता कारीगर आबिद की हत्या के बाद मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। हमलावर जुआरी और नशेबाज बताए गए हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में पीएसी व फोर्स तैनात किया गया है।
जूता कारीगर आबिद के भाई नासिर कुरैशी ने बताया कि चार भाइयों में आबिद दूसरे नंबर के थे। सभी मजदूरी करते हैं। नाला काजीपाड़ा के हमलावर युवकों से एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। भाई जब आज अकेला वहां से गुजर रहा था तो हमलावरों ने उसे घेरकर मारा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Agra Fort: एएसआई मई के अंत में जांचेगी दीवान-ए-आम की दरारें, तीन माह तक लगा रहेगा टेल-टेल ग्लास
विज्ञापन
नाला काजीपाड़ा में रेलवे लाइन के किनारे युवक जुआ खेलते हैं। हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि जुए के कारण वहां अकसर झगड़े होते हैं। जुआरी और शराबियों का जमघट रहता है। इस बारे में कई बार शांति समिति की बैठक में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जीआरपी आगरा फोर्ट भी यहां से कई बार जुआरियों को गिरफ्तार कर चुकी है।