फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tendua 1

शमसाबाद में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Mon, 23 Jan 2017 01:06 AM IST
शमसाबाद में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
शमसाबाद में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण Updated Mon, 23 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
tendua 1
शमसाबाद में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के गांव रंजीतपुरा में रविवार की सुबह एक बार फिर से ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। दहशत में आए ग्रामीण खेतों से गांव की ओर भाग निकले। उन्होंने गांव में जाकर अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में वन विभाग को भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी। दिन भर गांव में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल ग्रामीणों ने दहशत के चलते खेतों में जाना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन

गांव रंजीतपुरा में रविवार की सुबह लगभग सात बजे गांव के लोग खेतों की ओर गए तो कुछ लोगों ने तेंदुए को गन्ने की फसल में घुसते हुए देखा। यह देख ग्रामीण गांव की ओर भाग निकले। गांव पहुंचकर उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। आननफानन में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे एक वनकर्मी ने लोगों से जानकारी जुटाई। मौके पर जाकर देखा तो पद चिह्न नहीं मिले। वहीं, दिन भर गांव में तेंदुए को लेकर हड़कंप मचा रहा। लोग दहशत के चलते अब खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं। बता दें कि दो दिन पहले भी मारवाड़ी लोगों की गायों के झुंड में शामिल एक बछड़े पर भी तेंदुए ने हमला किया था। हालांकि तब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था। 
विज्ञापन

---------
तब वन विभाग ने की थी तेंदुआ होने की पुष्टि
शमसाबाद। पिछले माह क्षेत्र के ऊंचा गांव में भी तेंदुआ देखा गया था। तब उसने कई किसानों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया था। वहीं, गायों को मार डाला था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया था लेकिन दो दिन तक पिंजड़ा लगाने के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका था। वन विभाग की टीम ने गांव गढ़ी बल्देव के पास तेंदुए के पद चिह्न होने की पुष्टि की थी। वे निशान आगरा शहर की ओर जाने के थे लेकिन तब उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed