फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ten feet deep pit made on the road due to sewer line sinking in Agra

Agra: सीवर लाइन धंसने से सड़क पर बना 10 फीट गहरा गड्डा, हजारों लोगों को तीन दिन तक होगी परेशानी

Tue, 13 Dec 2022 07:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Dec 2022 07:32 AM IST
सार

ताजनगरी में सड़क धंसने का सिलसिला थमा नहीं है। इस बार शालीमार एन्क्लेव में सीवर लाइन धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इसके कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
ten feet deep pit made on the road due to sewer line sinking in Agra
सड़क पर बना बड़ा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में महज 10 साल पहले जल निगम की बिछाई गई घटिया सीवर लाइन कमला नगर एक्सटेंशन में शालीमार एन्क्लेव से सुभाष नगर चौराहे के बीच लीकेज के कारण धंस गई, जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। सोमवार रात को अचानक मुख्य सड़क पर बने मौत के गड्ढे में गिरने से वाहन चालक बाल बाल बच गए। 

विज्ञापन


रात नौ बजे सड़क धंसने की सूचना पर वीएटेक वबाग कंपनी के कर्मचारियों ने रात में ही सीवर लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। इस लाइन और सड़क की मरम्मत में तीन दिन का समय लग सकता है। मरम्मत के कारण शालीमार एन्क्लेव की सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया, जिससे इस क्षेत्र की तीन दर्जन कालोनियों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

10 फुट गहरा गड्डा हुआ 

दयालबाग की तरह कमला नगर में भी जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डालने में बरती गई लापरवाही और घटिया गुणवत्ता अब लोगो को परेशान कर रही है। शालीमार एन्क्लेव से सुभाष नगर चौराहे तक 10 वर्ष पूर्व डाली गई सीवर लाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार रात दयालबाग की तरह ही कमला नगर एक्सटेंशन के शालीमार एन्क्लेव में मोर मुकुट मिष्ठान भंडार के सामने सीवर लाइन धंस गई। सीवर का गंदा पानी सड़क पर भरने लगा तो 10 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि रात में ही सीवर लाइन की मरम्मत के लिए टीम पहुंच गई है। उम्मीद है कि 3 दिन में गहरी सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। ट्रैफिक के लिए पुलिस से वार्ता कर शालीमार एन्क्लेव से सुभाष नगर चौराहे की तरफ जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते को तैयार किया जाएगा ताकि लोगो को परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed