फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo overturned after hitting a bicycle

Agra News: साइकिल से टकराने के बाद पलटा टेंपो

Fri, 14 Apr 2023 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after hitting a bicycle
बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र मेंं शुक्रवार की सुबह एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ टेंपो मार्ग पर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी श्याम बाबू शुक्रवार की सुबह साइकिल से दूध लेकर घर जा रहे थे। जब वह नवीगंज स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बेवर की तरफ से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में श्याम बाबू घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो सवार रामपाल निवासी नगला सुदामा, तीन महिलाएं व दो बच्चे भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed