{"_id":"6135277e8ebc3e31e47f4796","slug":"tempo-collided-with-divider-two-including-woman-died-agra-news-agr5063976160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराया टेंपो, महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराया टेंपो, महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली। न्यू दक्षिणी बाईपास पर नगला ब्राह्मण गांव के समीप रविवार की दोपहर सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बसंती देवी (60) और मनोज कुमार (20) की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी लोग महुअर गांव से सत्संग में शामिल होने कागारौल के दिगरौता गांव जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक महुअर गांव के करीब 16 लोग रविवार को कागारौल के दिगरौता गांव सत्संग में शामिल होने टेंपो से जा रहे थे। नगला ब्राह्मण गांव के समीप टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर चौकी प्रभारी मिढ़ाकुर ईश्वर चंद्र भी सिपाहियों के साथ पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टेंपो से घायलों को बाहर निकाला। इसमें बसंती देवी और मनोज की मौत हो चुकी थी। जबकि शुभम्, मुन्नी देवी, माया देवी, अनीता, हीरा देवी, पंकज, रामकली, शिव सिंह, बशीर आदि घायल हो गए। सभी महुअर गांव के ही हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।