{"_id":"5a2687574f1c1bc9678c002e","slug":"telangana-girl-got-highest-gold-medal-in-agra-university-convocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा विविः तेलंगाना की मथकला ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, इस टॉलीवुड हीरो की हैं ये फैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विविः तेलंगाना की मथकला ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, इस टॉलीवुड हीरो की हैं ये फैन
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
मथकला अपर्णा
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 83वें दीक्षांत समारोह की टॉपर तेलंगाना की रहने वाली मथकला अपर्णा बनीं। कानपुर के रामा मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाली मथकला के नाम दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा मेडल रहे। राष्ट्रपति से मेडल पाने के बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
दीक्षांत समारोह के समापन के बाद मथकला ने बताया कि वे डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेवा करनी चाहती हैं। उनका और उनके पिता का ये सपना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अच्छी चिकित्सा मिले।
पढ़ें ये भी- आगरा विविः बेटियों की प्रतिभा देख राष्ट्रपति गदगद, बोले बेटियों के आगे बढ़ने से ही बढ़ता है देश
विज्ञापन
मूलत: तेलंगाना राज्य के सूर्यपेटा की रहने वाली मथकला अपर्णा ने आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि जब वह तेलंगाना से कानपुर आई थीं तो ठीक से हिंदी बोलना नहीं जानती थीं लेकिन प्रिंसिपल, टीचर्स और साथियों के सहयोग से आज इस मुकाम तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बिल्कुल यकीं नहीं था कि वह आठ गोल्ड मेडल हासिल कर लेंगी।

Trending Videos
मथकला के पिता अलपति राव और मां शैलजा
- फोटो : अमर उजाला
यह बिल्कुल सपना सच जैसा है। राष्ट्रपति के हाथों से मेडल पाकर खुशी दो गुनी हो गई। मथकला ने बताया कि वे दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर की बहुत बड़ी फैन हैं। मथकला के पिता अलपति राव और मां शैलजा भी बेटी की उपलब्धि का गवाह बनने के लिए तेलंगाना से आगरा आए थे। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता गदगद दिखे।