फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tejo Mahalaya is not Taj Mahal Meera Rathore reached Taj with Kanwar from Kasganj police stopped

UP News: ताजमहल नहीं तेजो महालय! कासगंज से कांवड़ लेकर ताज पहुंचीं मीना राठौड़, पुलिस ने रोक लिया

Mon, 29 Jul 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 09:45 AM IST
सार

ताजमहल के आरके स्टूडियो बैरियर पर सावन के दूसरे सोमवार को तेजो महालय में कावड़ के साथ जलाभिषेक के लिए पहुंची हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीना राठौड़ को ताज सुरक्षा पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान बैरियर बंद करने से पर्यटकों को भी परेशानी हुई।
 

विज्ञापन
Tejo Mahalaya is not Taj Mahal Meera Rathore reached Taj with Kanwar from Kasganj police stopped
पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीना राठौड़ सोमवार की सुबह सोरों से कांवड़ में गंगाजल लेकर ताजमहल पहुंचीं। वह जलाभिषेक करने जा रही थीं। पूर्वी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। नोकझोंक करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद संगठन के अन्य नेताओं को भी नजरबंद किया गया।
विज्ञापन


महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि जिलाध्यक्ष दो दिन की यात्रा के बाद कांवड़ लेकर सुबह करीब छह बजे ताजमहल पहुंची थीं। उनका कहना था कि जब ताजमहल में उर्स हो सकता है। कव्वाली और गीत हो सकते हैं तो जलाभिषेक करने क्यों नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन


कहा कि वह भगवान शिव का जलाभिषेक यहीं करेंगी। सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मीना को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें और महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर सहित अन्य नेताओं को भी पूरे दिन नजरबंद रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय जाट ने कहा कि श्रावण मास में किसी भी दिन ताज के भीतर जलाभिषेक करेंगे। विरोध जताने वालों में इस दौरान गोपाल सिंह चाहर, बृजेश भदौरिया, विशाल कुमार, सौरभ शर्मा, मनीष पंडित, दिनेश कुशवाहा, बाबू भाई आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed