फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager shedding a bath in the canal, getting searched

नहर में नहाने उतरा किशोर बहा, हो रही तलाश

Mon, 11 Jul 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager shedding a bath in the canal, getting searched
कासगंज। सोमवार की सायं सिकंदराराऊ से यहां की हजारा नहर पर नहाने आया किशोर नहर में डूबकर बह गया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोर किशोर की तलाश में देर शाम तक जुट रहे।
विज्ञापन

फैशल(16) पुत्र बबलू निवासी एमए इंटर कॉलेज के पास सिकंदराराऊ अपने चचेरे भाई जीशान व अन्य लोगों के साथ हजारा नहर पर नहाने व घूमने के लिए आया था। नहाने के दौरान फैशल नहर में उतर गया। वह तैरना भी नहीं जानता था। पानी अधिक होने के कारण वह डूबकर बह गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई जीशान ने शोर मचाया। अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय तैराकी जानने वाले गोताखोरों ने जीशान को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस ने भी गोताखोर तलाश में उतारे। देर सायं तक तलाश जारी रही। फैशल के परिवार के लोग इस घटना से चीत्कार कर उठे। पिता बबलू भी अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। बताया गया कि फैशल उनका इकलौता बेटा है। फैशल के दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed