फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager's body found hanging in Jalalpur

जलालपुर में किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

Sun, 12 Sep 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging in Jalalpur
करहल। गांव जलालपुर में रविवार की सुबह एक किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टा के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुदकुशी की वजह को लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी परशुराम की पुत्री रिंकी (17) का शव रविवार की सुबह उसके कमरे में पंखा के कुंडा में दुपट्टा के फंदा से लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों द्वारा इसे खुदकुशी बताया गया लेकिन कोई भी वजह की जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed