फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager preparing for army recruitment dies in road accident

Accident in Agra: सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे किशोर को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Sun, 31 Jul 2022 09:11 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 09:11 AM IST
सार

आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसे में किशोर की मौत हो गई। 17 वर्षीय किशोर सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था, तभी उसे ट्रक ने कुचल दिया। 

विज्ञापन
Teenager preparing for army recruitment dies in road accident
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह दौड़ लगाने गए 17 वर्षीय किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। घर से निकलने के करीब दो घंटे बाद भी जब किशोर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान पता चला कि उसका शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर पड़ा है। इसकी जानकारी मिलते परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक किशोर सेना में भर्ती के लिए तैयारी में जुटा था।

विज्ञापन


आगरा के गांव मुबारकपुर (इरादतनगर) निवासी कृष्ण गोपाल चाहर का 17 वर्षीय पुत्र कुनाल शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद वह नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उन्हें पता लगा कि कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से कुनाल की मौत हो गई और उसका क्षत-विक्षत शव रोड पर पड़ा है। 
विज्ञापन


निकट ही ट्रक खड़ा था, जबकि उसका चालक भाग चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, कुनाल तेहरा (सैंया) स्थित माही इंटरनेशनल स्कूल का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed