फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager kidnapped, report filed against nine

Agra News: किशोरी को किया अगवा, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Jun 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped, report filed against nine
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व एक आरोपियों ने किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया। जानकारी करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं किशोरी को उसने बेचने की आशंका जताई है। मामले में पांच महिलाओं सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसे बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई का आरोप है कि 5 जून की रात को उसकी बहन कहीं लापता हो गई। किशोरी को ढूंढने के बाद जानकारी हुई कि गांव का युवक ब्रजेश उसे अगवा कर कहीं ले गया। बहन के घर से गायब होने पर वह परेशान हो गया। उसने आरोपी के घरवालों से उसके बारे में जानकारी की। युवक के बारे में जानकारी करने पर आरोपी युवक के परिजन उसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजेश, सुनील, महेंद्र व पांच महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। उसने बहन को कहीं बेचे जाने की आशंका जताई। मामले में उसने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पटियाली सीओ विजय राणा ने बताया कि लापता किशोरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed