फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager girl Angry with family jumped in canal Etah

Etah: परिजन से नाराज किशोरी ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस 

Sun, 12 Jun 2022 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 06:41 PM IST
सार

घर में हुए छोटे से विवाद के बाद किशोरी रूठ कर चली आई। हजारा नहर के पुल से उसने छलांग लगा दी। किशोरी के इस आत्मघाती कदम को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में किशोरी की तलाश शुरू की।
 

विज्ञापन
teenager girl Angry with family jumped in canal Etah
नहर के पास जुटी लोगों की भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव ओरनी निवासी एक किशोरी की किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। इस पर वह नाराज होकर घर से चली गई और हजारा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी की तलाश शुरू की गई, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

घर के लोगों से हो गई थी नाराज

गांव ओरनी निवासी 17 वर्षीय सपना की रविवार सुबह किसी बात को लेकर परिजन से कहासुनी हो गई। वह गुस्से में हजारा नहर पर बने रतनपुर पुल पर सुबह ग्यारह बजे पहुंची। जहां से नहर में छलांग लगा दी। उसे कूदता देख ग्रामीणों ने मारहरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला मिरहची थाना क्षेत्र का बता दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन

मामले की जानकारी मिलने पर परिजन नहर पर जा पहुंचे। काफी देर बाद मारहरा थाने की पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और किशोरी की खोजबीन शुरू की गई। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि किशोरी ने नहर में छलांग लगाई थी। गोताखोरों द्वारा उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं किशोरा द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि ऐसा पता होता, तो वे बेटी को घर से जाने ही नहीं देते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed