फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager Died After The Wall Of House Collapsed In Town Ghiror

मैनपुरी: घर की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 19 Oct 2021 12:07 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 19 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

मैनपुरी जनपद में सोमवार को झमाझम बारिश हुई थी। माना जा रहा है कि दीवार पानी झेल नहीं सकी और सुबह गिर गई। किशोर की मौत से मोहल्ले में भी मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
Teenager Died After The Wall Of House Collapsed In Town Ghiror
मैनपुरी: दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के घिरोर कस्बा में मंगलवार सुबह एक घर की दीवार गिर गई। हादसे में बालक मलबे के नीचे दब गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बताया गया है कि मोहल्ला फर्रास निवासी भूरे का 11 वर्षीय पुत्र शानू मंगलवार सुबह पास के ही मोहल्ले आंबेडकर नगर की ओर गया था। वह एक गली से होकर गुजर रहा था, तभी मोहल्ला निवासी शकील अहमद के मकान की दीवार अचानक उस पर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबे में दबे बालक को बाहर निकाला गया। मोहल्ले के लोगों ने भूरे को हादसे की जानकारी दी। बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

दो वक्त की रोटी के लिए मैनपुरी में रह रहा परिवार
भूरे कन्नौज के गांव उमर्दा के मूलरूप से निवासी हैं। वह दो वक्त की रोजी-रोटी के लिए घिरोर में रह रहे थे। यहां फर्रास मोहल्ले में वह किराये के मकान के परिवार के साथ रह रहे हैं। घिरोर की लहसुन मंडी में आढ़त पर लहसुन छंटाई का काम करते हैं। बेटे की मौत से भूरे बेसुध हो गए। उनका कहना कि वह घिरोर परिवार को पालने के लिए आए थे, लेकिन मुझसे मेरा बेटा छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा से खून निकलने पर बालक के दबे होने की हुई जानकारी
मोहल्ला आंबेडकर नगर में दीवार के गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर लोग मलबा के पास पहुंच गए थे। किसी को जानकारी नहीं थी कि नीचे कोई दबा है। मलबा से खून निकलता देख बालक के दबे होने की जानकारी हो सकी। हादसे की सूचना पर एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान वहां पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।


आगरा: जगदीशपुरा से 25 लाख रुपये चोरी के बाद भी नहीं लिया सबक, लोहामंडी थाने में मालखाने की सुरक्षा के कैमरे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed