{"_id":"663b7c53415e1c40ac0ebc2a","slug":"teams-of-nagla-bagh-and-sitapur-reached-the-next-round-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-117123-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला बाग और सीतापुर की टीमें पहुंची अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला बाग और सीतापुर की टीमें पहुंची अगले दौर में
Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
नगला बाग और सीतापुर की टीमें पहुंची अगले दौर में
- कंजाहार और महटौली की टीम को मिली पराजय
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। आर्मी ग्राउंड कंजाहार पड़ाव में यादव क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में नगला बाग क्रिकेट क्लब टीम ने महटोली की टीम को एक रन से पराजित किया। दूसरे मैच में सीतापुर क्रिकेट क्लब ने कंजाहार की टीम 12 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
बुधवार को प्रथम पाली में नगला बाग क्रिकेट क्लब और महटोली के मध्य मैच खेला गया। नगला बाग क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 108 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से हर्ष में 78, मोहित ने 16 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महटोली की टीम रोमांचक मुकाबले में 107 रन पर पवेेलियन लौट गई। टीम की तरफ से पिंटू ने 28, प्रेम ने 27 रन का योगदान दिया। नगला बाग की टीम ने एक मात्र रन से जीत हासिल की।
दूसरी पाली में सीतापुर और कंजाहार क्रिकेट क्लब मध्य मैच हुआ। इसमें सीतापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सीतापुर की टीम ने 9 विकेट गवाकर 117 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंजाहार क्रिकेट क्लब की टीम ने 105 रन ही बना सकी। सीतापुर ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रिशू यादव, मंदीप यादव, राघव यादव, अवनीश कुमार, नरेश चंद्र यादव, ब्रज किशोर ,जय किशोर ,संजेश कुमार, रंजीत कुमार, विदेश कुमार, अनुज कुमार मौजूद रहे।