{"_id":"6613a2c6668e36a7ec0465ff","slug":"team-papa-demonstrated-at-dm-office-against-arbitrariness-of-schools-in-agra-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम पापा ने छेड़ा संग्राम: स्कूलों की तानाशाही के खिलाफ डीएम कार्यलय पर प्रदर्शन, मनमानी वसूली रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम पापा ने छेड़ा संग्राम: स्कूलों की तानाशाही के खिलाफ डीएम कार्यलय पर प्रदर्शन, मनमानी वसूली रोकने की मांग
Mon, 08 Apr 2024 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 03:46 PM IST
सार
आगरा में टीम पापा ने संग्राम छेड़ दिया है। स्कूलों की तानाशाही के खिलाफ डीएम कार्यलय पर प्रदर्शन किया। मनमानी वसूली रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम कार्यलय पर प्रदर्शन करती टीम पापा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स (टीम पापा) के दो गुटों ने सोमवार से स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। इससे पहले इसे लेकर रविवार को बैठक की गई। इसमें अभिभावकों ने एकमत होकर स्कूलों की फीस व अन्य मदों में की गई वृद्धि का विरोध किया।
विज्ञापन
टीम पापा के संस्थापक दीपक सिंह सरीन ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरने की योजना बनाई। जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को धरना शुरू किया गया। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें हर साल सिलेबस में बदलाव और महंगी किताबें मंगाने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा कोरोना काल के दौरान ली गई फीस में से 15 फीसदी फीस का समायोजन, एनसीईआरटी किताबें को स्कूल में लगाने, यूनिफॉर्म 5 साल से पहले नहीं बदलने और 10 फीसदी से अधिक फीस वृद्धि नहीं करने की मांगें प्रमुख हैं। धरना-प्रदर्शन में सभी स्कूलों के अभिभावक शामिल हुए।
विज्ञापन
रविवार को टीम पापा के ही दूसरे संगठन की कोर कमेटी की बैठक शहीद स्मारक में हुई। संस्थापक मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को वह अकेले ही जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर से दंडवत परिक्रमा देंगे। जो महात्मा गांधी मार्ग से धाकरान चौराहा, रावली पुल होते हुए वापस महात्मा गांधी मार्ग पर लगातार 24 घंटे चलेगी।
इस दौरान प्रशासन ने स्कूलों की कमीशनखोरी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की तो 24 घंटे बाद आंदोलन का दूसरा चरण घोषित किया जाएगा। इस मौके पर अरुण मिश्रा, अमर सिंह सेंगर, शोभित जेतली व दीपक वर्मा, प्रवीण सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन