फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers strike continues for fifth day at Agra College in Agra

पांच दिन से धरने पर शिक्षक: लगाए गए पोस्टर फाड़े गए तो फैला आक्रोश, उच्च शिक्षामंत्री को लिखा गया पत्र

Tue, 30 May 2023 11:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 11:52 PM IST
सार

आगरा स्थित आगरा कॉलेज में शिक्षक पांच दिन से धरने पर हैं। उनके द्वारा लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए गए तो उनमें आक्रोश फैल गया। इसको लेकर उच्च शिक्षामंत्री को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
Teachers strike continues for fifth day at Agra College in Agra
Agra: पांच दिन से धरने पर शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित आगरा कॉलेज में शिक्षकों का धरना पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर लगाए गए पोस्टरों को फाड़े जाने का शिक्षकों ने विरोध किया। प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह सीसीटीवी देखकर यह बता दें कि पोस्टर किसने फाड़ा है। ताकि पुलिस को सूचना दी जा सके।

विज्ञापन

पोस्टर फाड़े जाने से शिक्षकों में आक्रोश 

अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में प्राचार्य कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे शिक्षक मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे तो पोस्टर फटा हुआ मिला। इससे शिक्षकों में रोष है। धरना दे रहे शिक्षकों को शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सेंट जोंस कॉलेज के शिक्षकों ने समर्थन दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाया जा रहा दबाव 

धरने पर बैठे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य की ओर से धरना को समाप्त कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। धरने में औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, स्टाफ क्लब के सचिव प्रो. विजय कुमार सिंह, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष प्रो. विवेक द्विवेदी, औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रो. अनिल सिंह रघुवंशी आदि शामिल रहे।


यह भी पढ़ेः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

दूसरे स्टाफ क्लब ने भी उच्च शिक्षामंत्री को पत्र लिखा

आगरा कॉलेज के दूसरे स्टाफ क्लब के सचिव डॉ. उमेश शुक्ल ने उच्च शिक्षामंत्री, विश्वविद्यालय की कुलपति और प्रबंध समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार सिंह की ओर से स्टाफ क्लब के नाम का अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कॉलेज व शिक्षकों के नाम को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed