{"_id":"5d793c938ebc3e93dd48e37e","slug":"teachers-protest-in-mainpuri-mainpuri-news-agr405287724","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
नगला जुला बीआरसी पर प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव/करहल। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को ब्लाक शैक्षिक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्वर में प्रेरणा एप का विरोध करते हुए सरकार को निर्णय वापस लेने की मांग की है।
जिले भर में बुधवार को ब्लाक शैक्षिक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने धरना दिया। नगला जुला स्थित बीआरसी पर अरुण कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जबरन प्रेरणा एप लागू नहीं कर सकती है। लगातार शिक्षकों का शोषण करने के लिए सरकार द्वारा नए नियम बनाए जा रहे हैं।
वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इस दौरान सुखेंद्र कुमार, कौशलेंद्र सिंह, सिचन कुमार पाल, पुष्पा यादव, सीमा यादव, रेखा चौहान, राजेश कुमार, वरुण खत्री, मधुमाला आदि मौजूद रहे। वहीं भोगांव बीआरसी पर जिला सह संयोजक राजेश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेमप्रकाश शाक्य,अवनीश शुक्ला, महाराज सिंह, प्रशांत यादव, जितेंद्र, अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा जागीर में जिला संयोजक प्रणवीर यादव के नेतृत्व में, करहल में ब्लाक अध्यक्ष श्रीचंद्र यादव के नेतृत्व में, बरनाहल में सतेंद्र यादव के नेतृत्व में, कुरावली में श्यामकिशोर पाठक के नेतृत्व में, किशनी में कृष्णवीर यादव के नेतृत्व में और घिरोर में मुकेश यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। जिला संयोजक प्रणवीर यादव ने बताया कि गुरुवार को शिक्षक दो बजे से बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे।
वहीं, करहल में प्रेरणा एप के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षकों ने यहां बीआरसी पर एक दिवसीय विशाल धरना दिया। शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष श्रीचंद्र यादव समेत अन्य वक्ताओं ने प्रेरणा को सरकार की गलत कार्रवाई बताते हुए पुरजोर विरोध करने की बात कही। कोषाध्यक्ष रमाकांत दुबे, जुगल किशोर यादव, सुधीरनारायण दुबे, अनुज कुमार, प्रदीप कुमार, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र प्रताप, चंद्रबीर सिंह, सुशील पांडे, राकेश यादव, शिव कुमार सिंह, शकुंतला यादव, रश्मि चौहान, रेखा यादव, मयंक पांडे, कुलदीप सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो