फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers honored on Teacher's Day in the city

नगर में शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए शिक्षक

Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teachers honored on Teacher's Day in the city
टूंडला में सपा शिक्षक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिक्षकों का सम्मान करते हुए - फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ व्यवस्थापक पवन कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कोषाध्यक्ष सुशील कुमार पौनियां व प्रबंध समिति के सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख राजीव दुबे ने पुष्पार्चन किया। राजीव दुबे ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव ही नहीं है। शिक्षक दिवस पर विद्यालय प्रबंध समिति ने समस्त आचार्यों का सम्मान तिलक लगाकर व उपहार भेंट कर किया गया। आचार्या नूतन कुलश्रेष्ठ, मंजू सक्सेना, स्नेह लता शर्मा, आकांक्षा दीक्षित, विनीता शर्मा, दामिनी शर्मा, मधु शर्मा आदि मौजूद रहीं।
समाजवादी शिक्षक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. छाया यादव ने अपने आवास पर वरिष्ठ शिक्षक अरविंद शर्मा, रामेश्वर मिश्रा, पीसी नैयर, ललित मोहन का शॉल पहनाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, वरिष्ठ नेता अशोक यादव, अजब सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीफूल सिंह मायाराम दीक्षित इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गयज्ञ। विद्यालय अध्यक्ष महेश कुमार दीक्षित, शिक्षक अनिल उपाध्याय, विमल भारद्वाज, अनिल उपाध्याय, मानवेंद्र शर्मा, पंकज बघेल, काशीनाथ मंडल, हेमंत, रामवती, अंजलि पौनियां, विवेक कुमार, सविता कुमारी और कविता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग बैच -297 द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण को याद किया गया। संस्थान के योगेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, उत्तम प्रकाश यादव, रिचा चतुर्वेदी, सोनी राठौर, मधु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed