फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher anamika shukla

राज की तलाश में पुलिस कर रही गुपचुप जांच

Sun, 07 Jun 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
teacher anamika shukla
मैनपुरी। अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका प्रिया की कासगंज में हुई गिरफ्तारी के बाद मैनपुरी पुलिस भी अलर्ट हो गई है। अब पुलिस डेढ़ लाख रुपये लेकर प्रिया के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले युवक राज की तलाश में जुटी है। राजफाश के लिए पुलिस गुपचुप तरीके से जांच कर रही है। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

अनामिका शुक्ला के 25 जगह नौकरी करने का मामला इस समय चर्चा में है। कासगंज पुलिस ने अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी करते हुए शिक्षिका प्रिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में प्रिया ने स्वीकार किया है कि उसने मैनपुरी के राज नाम के युवक को डेढ़ लाख रुपये देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। अब कासगंज पुलिस को राज की तलाश है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के तार मैनपुरी से जुड़े होने की जानकारी मिलने के बाद जिले की पुलिस भी गुपचुप जांच में जुट गई है। सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि राज नाम के जालसाज के बारे में जानकारी करके उसकी गिरफ्तारी करें। हालांकि पुलिस किसी भी तरह की जांच और कार्रवाई से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग पहले से सक्रिय
सोशल मीडिया पर अनामिका शुक्ला की जमकर चर्चा है। पूरा मामला शासन के संज्ञान में भी है। इसी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले में जांच करा चुका है। साथ ही खुफिया विभाग भी इसकी जांच में जुटा हैं। अब खुफिया विभाग राज नाम के युवक के बारे में जानकारी जुटाने में जुटा हुआ है।
अभी तक कासगंज पुलिस ने इस मामले में संपर्क नहीं किया है। कासगंज पुलिस की जांच में हरसंभव मदद की जाएगी। फिलहाल स्थानीय स्तर पर जांच नहीं चल रही है।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed