{"_id":"69fa0f8af3ebf2156e0de222","slug":"tea-samosas-and-kachoris-will-no-longer-be-available-at-railway-stations-know-reason-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे स्टेशन के एग्जीक्यूटिव लाउंज में नहीं मिलेगी चाय, कचौड़ी-समोसे के लिए भी तरस जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे स्टेशन के एग्जीक्यूटिव लाउंज में नहीं मिलेगी चाय, कचौड़ी-समोसे के लिए भी तरस जाएंगे
Tue, 05 May 2026 09:18 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 05 May 2026 09:18 PM IST
सार
रेलवे स्टेशन पर अब चाय के साथ ही अन्य खाने पीने के उत्पाद जैसे इडली, बड़ा, आमलेट, समोसा, कचौड़ी, पकौड़े, पनीर टिक्का नहीं मिल सकेंगे। वजह है गैस सिलिंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या। इस वजह से कैंट रेलवे स्टेशन पर 100 रुपये से कम कीमत वाले नाश्ते बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एग्जीक्यूटिव लाउंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन स्थित एग्जीक्यूटिव लाउंज में 100 रुपये से कम कीमत वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद कर दी गई है। इसकी वजह एलपीजी सिलिंडर का महंगा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लाउंज संचालक अभिषेक परमार ने बताया कि पहले डोसा, इडली, बड़ा, आमलेट, समोसा, कचौड़ी, पकौड़े, पनीर टिक्का, चाय और अन्य उत्पाद 50 से 100 रुपये के बीच मिल जाते थे। इनकी बिक्री भी सबसे ज्यादा होती थी क्योंकि स्टेशन पर आने वाले ज्यादातर यात्री सस्ता और जल्दी मिलने वाला खाना ही पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इससे किचन चलाना मुश्किल हो गया है और लागत काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में कम कीमत वाले उत्पाद रखना घाटे का सौदा साबित हो रहा था। इस वजह से इन्हें बंद करना पड़ा है। वहां मौजूद यात्री नीरज गर्ग, मोहन और मनीष कुमार ने बताया कि काम के सिलसिले में दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। पहले स्टेशन पर 50-60 रुपये में चाय व नाश्ता मिल जाता था, जिससे सफर आसान हो जाता था। अब वही चीजें महंगी हो गई हैं या उपलब्ध ही नहीं हैं, जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।