फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TC issued with fake signature

सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से फिर जारी हुई टीसी

Wed, 03 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
TC issued with fake signature
मैनपुरी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से एक छात्र की टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) जारी कर लिया गया। एडीआईओएस ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने बताया कि उन्हें एक टीसी प्राप्त हुई है जो छात्र केशव कुमार पुत्र हरीकिशन निवासी अघार के नाम से जारी की गई है। इस पर सर्वोदय इंटर कॉलेज रुहिला की मोहर है। काउंटर साइन के रूप में कार्यालय की मोहर और उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। टीसी पर पांच जुलाई 2022 को काउंटर साइन की तारीख डाली गई है और 765 नंबर दिया गया। इस नंबर से कोई टीसी काउंटर साइन नहीं की गई। एडीआईओएस ने बताया कि संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य से जानकारी मांगी है। इस तरह का दूसरा मामला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एनएस इंटर कॉलेज के नाम से जारी हो चुकी है
किशनी विकास खंड के श्री एनएस इंटर कॉलेज हरीपुर के नाम से 16 मई को एक टीसी हरदोई जनपद के बाजपुर नकटौरा निवासी हिमांशु शर्मा पुत्र हरिनाम शर्मा को कक्षा आठ पास दिखाते हुए जारी की गई। यह टीसी 15 अप्रैल को जारी हुई। 20 अप्रैल को इस पर एडीआईओएस के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए गए थे। 16 मई को संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया था उसके बाद प्रधानाचार्य ने बताया था कि यह टीसी फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed