फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tb treatment negligence

टीबी के लक्षण दिखें तो नजदीकी टीबी यूनिट पर कराएं जांच

Thu, 17 Nov 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
tb treatment negligence
मैनपुरी। क्षयरोग (टीबी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। सीएमओ ने बताया कि यदि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आती है तो जांच अवश्य कराएं। टीबी के लक्षण दिखने पर किसी प्रकार की लापरवाही ना करें।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विकास यादव ने बताया कि जनपद में 11 टीबी यूनिट हैं, 21 स्थानों पर टीबी की जांच की सुविधा है। इनमें से चार स्थानों पर ट्रूनॉट मशीन और एक स्थान पर सीबीनॉट मशीन से टीबी की जांच करने की सुविधा है। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम समन्वयक मोनिका यादव ने बताया कि जनपद कैलेंडर वर्ष 2022 में 2817 टीबी रोगियों की पहचान की गई है। समस्त नोटिफाइड क्षय रोगियों को जो प्राइवेट और पब्लिक क्षेत्र से उपचारित हैं। उन्हें निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण के लिए 500 रुपये प्रतिमाह इलाज पूर्ण होने तक उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तथा समाजसेवी संस्थाओं को निक्षय मित्र बनाकर रोगी की सहमति प्राप्त होने के उपरांत उनकी उचित पोषण व्यवस्था तथा फॉलोअप के लिए गोद दिया जाता है। जिले में1775 मरीजों को निक्षय मित्रों के द्वारा गोद लिया गया है।
विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो ना करें लापरवाही
- कई दिनों तक खांसी आना
- लंबे समय तक बुखार आना
- सीने में दर्द होना
- ठंड लगना
- वजन घटना
- भूख न लगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed